इंदौर में पंचायत सचिव के घर लोकायुक्त का छापा, लगभग 2 करोड़ की संपत्ति मिली |

 इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह देपालपुर पंचायत के सचिव योगेश दुबे के घर दबिश दी। छापे में टीम को करीब 15 तोला सोना, 4 लाख से ज्यादा नकद, दो मकान और देपालपुर में साढ़े 3 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले हैं। एक अनुमान के मुताबिक, अब तक दुबे के पास से दो करोड़ रुपए की संपत्ति खुलासा हुआ है।



लोकायुक्त डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया देपालपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अत्याना के सचिव योगेश दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। शिकायत को पुख्ता करने के बाद टीम ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 दबिश दी। जिस समय टीम ने दबिश दी दुबे घर पर ही थे। इसके बाद टीम ने सर्चिंग शुरू की।


जानकारी के मुताबिक, पंचायत सचिव के पास अब तक तीन मकान, जमीन, नगदी सहित अन्य संपत्ति की जानकारी मिली है। भदौरिया ने बताया कि छापे में करीब 15 तोला सोना, 4 लाख 16 हजार रुपए नकद, 2 मकान, देपालपुर में साढ़े 3 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले हैं, जो उसकी आय से कहीं ज्यादा है।